Site icon रोजाना 24

मणिमहेश यात्रा : कमल कुंड के पास मिला एक शव

रोजाना24, चम्बा 12 सितम्बर : मणिमहेश यात्रा के दौरान इस वर्ष किसी यात्री की मृत्यु का पहला मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मणिमहेश पर्वत के ठीक नीचे स्थित कमल कुंड के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

उपमंडलाधिकारी भहमौर मनीष सोनी ने कहा कि युवक की आयु करीब 25 वर्ष है, पर्वतारोहण विभाग का बचाव दल शव को भरमौर मुख्यालय लोने का प्रयास कर रहा है।

माना जा रहा है कि मृतक मणिमहेश परिक्रमा के दौरान ऑक्सीजन की कमी का शिकार हुआ हो व इस दौरान वह हिमापात में रास्ता भटक गया हो। मणिमहेश यात्रा के दौरान किसी यात्री की मृत्यु का इस वर्ष यह पहला मामला है।

Advertisement
Exit mobile version