Site icon रोजाना 24

भरमौर कार हादसा : कार व एक शव बरामद एक अभी भी लापता

रोजाना24,चम्बा 30 : चम्बा जिला केक जनजातीय उपमंडल भरमौर में आज सुबह एक कार हादसा हो गया जिसमें दो लोगों सहित कार रावी नदी में जा समाई।

दुर्घटना के बाद शुरू हुए बचाव अभियान में डैम का पानी छोड़ा गया तो कार भी सामने दिखने लगी पोकलेन मशीन की मदद से कार को बाहर निकला गया तो जैसे सम्भावना लग रही थी उसी अनुसार कार में एक शव भी बरामद हो गया ।शव की शिनाख्त मनोहर लाल पुत्र मुंशी राम गांव चांगुईं के रूप मे हुई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है ।

पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है ।

Advertisement
Exit mobile version