Site icon रोजाना 24

कमरे में फंदे पर लटकता मिला महिला का शव,दूसरे कमरे का दरवाजा खोलने पर पुलिस भी रह गई सन्न

रोजाना24,चम्बा 29 जुलाई : चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी में रहस्यात्मक घटना ने पुलिस को भी चौंका दिया है । प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात दिनांक 28/07/2021 को रात करीब 11:30 बजे मान चंद S/o ईश्वरदास R/o पुर्थी व  ग्राम प्रधान रेई ने पुलिस चौकी पुर्थी में आकर रिपोर्ट की कि गांव मजरोओं पोस्ट ऑफिस रेई में मान चंद (शिकायत कर्ता) की बहन प्यार देई W/o श्री वेदव्यास R/o गांव मजराओं  डाकघर रेई तहसील किलाड, जिला चंबा, उम्र 40 वर्ष ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है जिस पर उसी समय ASI नरेंद्र, इंचार्ज पुलिस चौकी पुर्थी अपनी टीम सहित मौका को रवाना हो गए।

मौका पर उन्होंने पाया कि प्यारदेई का पति वेद व्यास व अन्य ग्रामीण मौके पर मौजूद है।  वेदव्यास ने बताया कि आज जब वह घर पहुंचा और दरवाजा खोला, तो देखा कि दरवाजे के साथ छत के साथ लगी कड़ी में रस्सी का फंदा लगाकर, इसकी पत्नी प्यार देई  लटकी हुई है।  पुलिस ने मौका पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और अगले कमरे को खोल कर देखा तो पुलिस भी चौंक गई क्योंकि वहां पर एक लड़के का शव पड़ा हुआ था। वेदव्यास से पूछने पर उसने बतलाया कि यह उसके लड़के प्रेम जीत का शव है जिसकी उम्र 18 साल है ।जांच करने पर पाया की प्रेमजीत का शव बुरी तरह से कंकाल हालत में था ।पुलिस घटना स्थल  से दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु किलाड़ अस्पताल ले गई । जहां से चिकित्सकों ने दोनों शवों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।

मामले की जांच 174 सीआरपीसी के अंतर्गत लाई जा रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए आरएफएसएल धर्मशाला की टीम को भी मौके के लिए बुलाया गया है। आसपास के लोगों व रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि परिवार का  गांव के लोगों से मेलजोल नहीं था । कोई भी इनके घर पर आता जाता नहीं था और अन्धविश्वास व जादू के कारण मृतका  घर पर ही परिवार का ईलाज इत्यादि करती थी । पुलिस लोगों के ब्यान के आधार व अन्य सुरागों को जोड़ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ।

Advertisement
Exit mobile version