Site icon रोजाना 24

एक पक्षी के कारण पांच घंटे बंद रही बिजली

रोजाना24,भरमौर 25 जुलाई : चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल के भरमौर फीडर के विद्युत उपभोक्ताओं को आज अलसुबह से बिजली बंद होने की समस्या से जूझना पड़ा । कुछ घंटे इस इंतजार में बिताए कि विभाग शायद कुछ देर में समस्या सुलझा लेगा लेकिन तीन-चार घंटे बीतने के बाद भी बिजली बहाल न हुई तो लोगों ने विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों से स्थिति की जानकारी लेनी शुरू कर दी ।थोड़ी देर में सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने जानकारी दी कि भरमौर फीडर के एक खम्भे पर  एक पक्षी फंस गया था जिस कारण बिजली बंद हो गई है ।

विभागीय कर्मचारी पौ फूटते ही यहां की परिस्थितियों के अनुसार यह मानकर फॉल्ट ढूंढने में लगे रहे कि शायद कहीं तार या खम्भा भूस्खलन के कारण टूटा हो ऐसे फॉल्ट ढूंढने में ज्यादा वक्त लगा।

उन्होंने कहा कि दस बजे तक बिजली बहाल कर दी गई है हालांकि कुछ भागों में अभी भी कार्य जारी है ।

Advertisement
Exit mobile version