Site icon रोजाना 24

नवोदय विद्यालय छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा की दिनांक घोषित

रोजाना24,चम्बा 23 जुलाई : कोविड-19 के कारण नवोदय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2021 में प्रवेश परीक्षा काफी समय से लम्बित है। देश भर में हजारों विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में शिक्षा का सपना संजोये परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

सरकार के ऊपर भी इस सत्र के लिए परीक्षा करवाना परीक्षा बना हुआ लेकिन इस बार सरकार ने नवोदय विद्यालय समिति को प्रवेश परीक्षा करवाने की अनुमति प्रदान कर दी । 

अपनी वैबसाईट पर जानकारी देते हुए नवोदय विद्यालय समिति ने 11 अगस्त 2021 को परीक्षा की तिथि घोषित की है । परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र http://cbseitms.nic.in/index.aspx वैबसाईट सेस अपना रोल नम्बर डाऊनलोड कर सकते हैं ।

Advertisement
Exit mobile version