Site icon रोजाना 24

देवदार के 60 पौधे रोपकर देखभाल की उठाई जिम्मेदारी

रोजाना24, चम्बा 18 जुलाई : भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत गरीमा के फनार गांव में आज पौधारोपण किया गया । फनार गांव के लोगों ने पौधारोपण में भरपूर सहयोग किया ।

लॉयर अभिषेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोग पौधारोपण के लिए तैयार रहते हैं लेकिन उन्हें उचित सहयोग की आवश्यकता रहती है मसलन पौधों  की उपलब्धता व रोपने के लिए उपयुक्त स्थान आदि । उन्होंने कहा कि वन मंडलाधिकारी भरमौर सन्नी वर्मा,वन खंड अधिकारी जितेन्दर कुमार ने हमें देवदार व कायल के पौधे उपलब्ध करवाए । फनार गांव के नजदीक खाली वन भूमि में लोगों ने मिलकर यह पौधे रोपे ।

पौधारोपण में भाग लेने वाले फनार गांव के ओम प्रकाश चाढ़क,शंकर चाढ़क,बिहारी लाल,सेठ राम,ज्वाला चाढ़क,विशाल चाढ़क, अनिल चाढ़क,प्रियंशु चाढ़क आदि ने कहा कि वे इन पौधों की लगातार देखभाल भी करेंगे ।

Advertisement
Exit mobile version