Site icon रोजाना 24

श्रद्धांजलि ! पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह व पूर्व विस अध्यक्ष स्व.तुलसी राम शर्मा के नाम पर रोपे देवदार के पौधे

रोजाना24,चम्बा 11 जुलाई : पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह व पूर्व विस अध्यक्ष स्व.तुलसी राम शर्मा को भरमौर मुख्यालय के युवाओं ने श्ररद्धांजलि देते हुए चौरासी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया ।

भरमौर एबीवीपी अध्ययक्ष एवं अधिवक्ता करण शर्मा व  सीआरसी अध्यक्ष मोहर सिंह राजपूत सहित कई युवाओं ने मिल कर राजनीति की इन बड़ी हस्तियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी याद में देवदार के पौधे रोपे ।

करण शर्मा ने कहा कि पूर्व वीरभद्र सिंह व तुलसी राम शर्मा भरमौर के लोगों के दिलों बसते हैं उनकी समृति में यह पौधारपण किया गया है ।उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम इन पौधों की देख रेख भी करेगी ।

Advertisement
Exit mobile version