Site icon रोजाना 24

बजरंग दल चम्बा ने भांग उखाड़कर किया पौधारोपण

रोजाना24,चम्बा 29 जून : आज बजरंग दल चम्बा द्वारा पौधारोपण और भांग उखाड़ने का कार्य किया गया । बजरंग दल चम्बा के संयोजक रवि भारद्वाज की अगुआई में संगठन केक सदस्यों ने महाविद्यालय चम्बा के आस पास की भूमि में भारी मात्रा में उगे भांग के पौधों को नष्ट किया । जिसके बाद संगठन व अन्य स्वयं सेवियों ने इस स्थान पर पौधारोपण किया । 

रवि भारद्वाज ने बताया कि जिला के कई भागों में हर वर्ष भांग के पौधे उग आते हैं जोकि युवाओं को नशा करने के लिए उकसावा मिलता है । इसलिए जहां भी मौका मिले भांग के पौधों को नष्ट करने का कार्य आवश्य करना चाहिए । उन्होंने कहा कि  युवाओं को नशे से दूर रह कर धार्मिक संगठन बजरंग दल से जुड़कर सेवा सुरक्षा और संस्कार के कार्यों में हाथ बंटाना चाहिए ।

इस अभियान में विहिप चम्बा के विभाग के विशेष संपर्क प्रमुख अशोक ठाकुर, बजरंग दल सह संयोजक संचित बनवाल, पारस चौहान, प्रखंड सह संयोजक भविंदर और अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Advertisement
Exit mobile version