Site icon रोजाना 24

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युकां ने प्रवासी मजदूरों व जरूरतमंदों में बांटी राशन किटें

रोजाना24,चम्बा 19 जून : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर भरमौर युवा कांग्रेस ने ग्राम पंचायत गरोला,लामू,दिओल,न्याग्रा, सांह, कुलेठ,आदि में लोगों के घर घर जा कर जरूरत का सामान वितरित किया ।

युकां अध्यक्ष श्याम ठाकुर की अगुआई में दर्जनों कार्यकर्ताओं की अलग अलग टीमों ने  42 प्रवासी मजदूरों तथा जरूरतमंद लोगों को राशन की किटें दी व इसके साथ दवाइयां, कोरोना से बचने का जरूरी सामान (मास्क ,सेनिटाइजर,) फल तथा जूस इत्यादि वितरित किए ।

श्याम ठाकुर ने कहा कि युकां पूरे खंड में लोगों के हालात व जरूरतों पर नजर रखे हुए उनकी हर सम्भव सहायता करने में जुटी है । उन्होंने कहा कि युकां कार्यकर्ता समाजिकक व मानवता से भरे इस कार्य को गम्भीरता व प्राथमिकता के साथ कर रही है ।

Exit mobile version