Site icon रोजाना 24

21 जून के बाद भी वैक्सीन के लिए बुक करना पडे़गा स्लाॅट – राघव शर्मा

रोजाना24,ऊना,16 जून : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 प्लस के ऊपर के लाभार्थियों को 21 जून के बाद भी वैक्सीन लगवाने हेतू ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर स्लाॅट बुक करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे कोई भी दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं कि 18-44 वर्ष की आयु के लोग बिना स्लाॅट बुक किये वैक्सीन लगवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार वैक्सीन की निरंतर आपूर्ति के लिए सम्पर्क में है, पुष्टि करने के बाद ही निश्चित योजना के तहत सूचना जारी की जायेगी।उन्होंने लोगों से अपील की है कि 18-44 साल वर्ष आयु के लोग वैक्सीन सेंटर पर जाने से पहले कोविन पोर्टल/आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण करने के बाद स्लाॅट बुक कर वैक्सीनेशन सेंटर पर जायें।

Exit mobile version