Site icon रोजाना 24

भरमौरी सेब ! पहले बर्फ ने जलाया अब ओलों ने किया घायल

रोजाना24,चम्बा,12 जून :  बादल फटने से उलांसा में सेब फसल को नुक्सान के साथ चार भैंसों के मरने की सूचना। भरमौर विकास खंड की ग्राम पंचायत उलांसा में गत दिवस बादल फटने से भारी नुक्सान हुआ है। भारी वर्षा के कारण कई एकड़ कृषि भूमि का कटाव हुआ है वहीं ओलों के कारण सेब की 70 फीसदी फसल को नुक्सान हुआ है ।

पंचायत प्रधान उलांसा हरि सिंह अत्री ने कहा कि पंचायत में इस प्रकाृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है। सेब की फसल को नुक्सान के अलावा पंचायत की चुंजासर धार में रह रहे गुज्जर समुदाय की चार भैंसें मारी गई हैं। उन्होंने भरमौर प्रशासन के मामले की जानकारी देते हुुए पंचायत में राहत कार्य शुरी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बागवानों के हुए नुक्सान का आकलन कर उन्हें तुरंत सहायता राशी जारी की जाए।

यह दशा केवल एक उलांसा पंचायत के बागवानों की ही नहीं बल्कि समूचे भरमौर व मैहला विकास खंड में प्रकृति की मार से किसानों बागवानों को भारी नुक्सान हुआ है। अप्रैल माह में सेब के फूलों पर बर्फ गिरने के कारण फसल को भारी नुक्सान हुआ था तो अब ओलों ने रही सही फसल को ठिकाने लगा दिया है। लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Advertisement
Exit mobile version