Site icon रोजाना 24

पॉवर कट ! सुनारा,लिहल व धरवाला फीडर से इन तिथियों को रहेगी बिजली बंद

रोजाना24,चम्बा,24 मई : बरसात के मौसम से पूर्व विद्युत विभाग अपनी लाईनों को निर्बाध विद्युत बहाली के लिए तैयार कर लेना चाहता है ।जिसके लिए विभाग ने विद्युत उपमंडल धरवाला के अंतर्गत आने वाली विद्युत लाईनों व उपकरणों की मुरम्मत के लिए आवश्यक पॉवर कटों की घोषणा की है।

विभागीय सहायक अभियंता तेजू राम ने कहा है कि 25 मई को 11 केवी सुनारा फीडर पर सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी जिससे ग्राम पंचायत सुनारा व लोथल को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

27 मई को 11 केवी लिहल फीडर से बिजली बंद रहेगी जिससे ग्राम पंचायत कुनेड,किलोड़,प्रीणा,गाण व ग्राम पंचायत गुराड़ के जन्नी,सनाहन,डुग्ग,चुंजल, तग्गी,बग्गा गांवों,ग्राम पंचायत राड़ी के गुआं,बतोगी,बाटणू में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली बंद होने के कारण असुविधा हो सकती है।

Advertisement

28 मई को 11 केवी धरवाला फीडर से सुबह 9 वजे से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहने के कारण ग्राम पंचायत लोथल व ब्रेही में उपभोक्ताओं को सुविधा हो सकती है।

सहायक अभियंता ने कहा कि भविष्य में आने बड़ी बड़ी समस्याओं से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए उपभोक्ता इस अल्पकालिक पॉवर कट के दौरान विभाग का सहयोग करें।

Exit mobile version