Site icon रोजाना 24

पूलन में बादल फटा,भेड़ों का रेवड़ बहा

रोजाना24,चम्बा 11 मई : चम्बा जिला के जातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन में बीती रात बादल फट पड़ा ।बादल फटने से वहां रात्री ठहराव में रुके भेड़ पालक मदन लाल पुत्र थुनिया राम की 25 से 30 भेड़ों के बह जाने कीक सूचना है ।

ग्राम पंचायत प्रधान अनीता कपूर ने घटनास्थल का मौका कर प्रशासन को सूचित किया है । उन्होंने प्रशासन से पीड़ित को जल्द राहत देने की मांग की है ।

मदन लाल ने कहा कि रात करीब एक बजे जब भारी वर्षा शुरू हुई और कुछ ही देर में पहाड़ी के ऊपरी भाग से भारी भूस्खलन होने लगा कीचड़ की बाढ़ ने पूरे रेवड़ को अपनी चपेट में ले लिया । वे स्वयं मुश्किल से अपनी जान बचा पाए हैं ।

Advertisement
Exit mobile version