Site icon रोजाना 24

खुद बचें औरों को बचाएं, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन आवश्यक लगवाएं – अश्वनी शर्मा

रोजाना24, पठानकोट (समीर गुप्ता) 6 मार्च : पंजाब भाजपा अध्यक्ष और पठानकोट के पूर्व विधायक  अश्वनी शर्मा द्वारा कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत वैक्सीन लगवाई गई ।

शर्मा ने पठानकोट के सिविल अस्पताल मे पहुंच कर वैक्सीन लगवाई। इस दौरान शर्मा ने लोगो को अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से पार पाने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत ही कारगर है, हमें बिना किसी संशय  के वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद वैक्सीन लगवा कर इसे   प्रमाणित भी किया है । उन्होंने  लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो सीनियर सिटीजन हैं और जो व्यक्ति  45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है । इन सबको कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत वैक्सीन जरूर लगवाने चाहिए ।

Advertisement
Exit mobile version