खबरें

चार दिन बाद भरमौर मुख्यालय में पहुंची बसें

रोजाना24,चम्बा 27 जनवरी : गत 23 जनवरी को हुए हिमपात के बाद खड़ामुख भरमौर के बीच यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया था । 24 जनवरी को चम्बा से खड़ामुख तक तो यातायात के लिए एनएच 154ए को बहाल कर दिया खड़ामुख से भरमौर तक सड़क मार्ग बर्फ के कारण बंद रहा । 25 जनवरी को खड़ामुख-भरमौर मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया जा सका । जबकि सार्वजनिक यातायात का बड़ा साधन बसें आज ही भरमौर मुख्यालय तक पहुंच पाईं । 

हालांकि आज भी सभी बसें मुख्यालय नहीं पहुंची क्योंकि चालक सड़क पर बर्फ की फिसलन का जोखिम नहीं लेना चाहते लिहाजा कुछ चालक बसों को खड़ामुख तक ही ले जा रहे हैं । जिस कारण यात्रियों को अन्य साधनों द्वारा भरमौर पहुंचना पड़ रहा है ।