Site icon रोजाना 24

परिवहन विभाग की 90 प्रतिशत सेवाएं ऑनलाइन: आरटीओ

रोजाना24,ऊना 25 जनवरी : ऊना 25 जनवरी: सड़क सुरक्षा एवं निरीक्षण मासिक अभियान के अन्तर्गत जिला में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों व ई परिवहन व्यवस्था बारे जागरुक किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज स्वर्ण जयंती राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य पर ऊना महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में परिवहन विभाग द्वारा एक प्रदर्शन लगाई गई। 

   आरटीओ ऊना रमेश चन्द कटोच ने बताया कि वर्तमान में परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली 90 प्रतिशत से अधिक सेवाएं आॅनलाइन कर दी गई हैं तथा लोग घर बैठे इन सेवाओं का लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लाइसंेस आवेदन, वाहन पंजीकरण, राष्ट्रीय व राज्य परमिट, सभी तरह के टैक्स व आवेदन शुल्क, बुकिंग इत्यादि सेवाओं को आॅनलाइन किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से भी आहवान किया कि वे इन आॅनलाइन सेवाओं का लाभ स्वयं भी उठाएं तथा औरों को भी प्रेरित करें। 

 प्रदर्शनी में यातायात नियमों तथा ई-परिवहन व्यवस्था के माध्यम से आॅनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सेवाओं को दर्शाते पोस्टरों के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखा गया। परिवहन विभाग द्वारा लोगों को परिवहन सेवाओं व यातायात नियमों के पम्पलैट्स भी वितरित किये। इसके अलावा परिवहन स्टाफ द्वारा भी लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा बारे विस्तृत जानकारी दी गई  

Advertisement

इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने भी प्रर्दशनी का अवलोकन किया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान में मीडिया के योगदान के मद्देनजर आरटीओ ने मीडिया कर्मियों का आभार प्रकट किया।?

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबन्धक दर्शन सिंह, एआरटीओ सचिन चैधरी व राजेश कौशल तथा अधीक्षक अशोक कुमार व स्टाफ ने भी लोगों को ई परिवहन व्यवस्था के माध्यम से लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं बारे जानकारी दी। 

Exit mobile version