Site icon रोजाना 24

नवनिर्वाचित प्रधानों की शपथ हुई स्थगित

रोजाना24, चम्बा 24 जनवरी : भरमौर उपमंडल के नव निर्वाचित प्रधानों की शपथ आज स्थगित कर दी गई है ।उपमंडलाधिकारी भरमौर मुनीष सोनी ने कहा कि हिमपात के कारण यह शपथ समारोह आगामी कुछ दिनों तक के लिए स्थगित किया गया है । शपथ के लिए अब दोबारा तिथि तय करके घोषित की जाएगी ।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में हुए पंचायत संसद चुनावों में निर्वाचित पंचायत प्रधानों को उपमंडलाधिकारी भरमौर द्वारा आज शपथ दिलाई जानी थी । लेकिन हिमपात के कारण उपमंडल के तमाम सड़क व सम्पर्क मार्ग बंद हो चुके हैं ।जिस कारण प्रतिनिधियों का शपथ समारोह तक पहुंच पाना मुश्किल है लिहाजा प्रशासन ने समारोह को आगामी घोषणा तक स्थगित कर दिया है ।

उपमंडलाधिकारी ने कहा कि उपमंडल के तमाम सड़क मार्गों को बहाल करने की प्रक्रिया शुरूकर दी गई । वहीं कुछ ही देर में बिजली भी बहाल कर दी जाएगी ।

Advertisement
Exit mobile version