Site icon रोजाना 24

डॉ जतिन्द्र सल्होत्रा व डॉ पंकज शर्मा को न्यू इरा एनजीओ में मिलीं नई जिम्मेदारियां

रोजाना24,पठानकोट : आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान  न्यू इरा एनजीओ में नई नियुक्तियां   की गई । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था की पीआरओ तानिया गुप्ता ने बताया कि सब कमेटी  की मंजूरी के बाद नई नियुक्तियां की गई हैं।

सर्वसम्मति से डॉक्टर जतिंदर सल्होत्रा को संस्था का सचिव और डॉक्टर पंकज शर्मा को जोनल चीफ बनाया गया ।  संस्था के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन ने फूलमालाएं पहना कर नए सदस्यों का स्वागत किया ।

इस मौके पर विशाल महाजन,विनोद महाजन, पुर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाइन्स क्लब जाने-माने समाजसेवी, सरदार गुरदीप सिंह गुलाटी प्रधान गुरूद्वारा साहिब मीरपुर कालोनी , राहुल शर्मा जाने-माने समाज सेवी और अजीत पाल शर्मा पुर्व डिप्टी जनरल मैनेजर विशेष रूप से उपस्थित हुए । सभी ने नवनियुक्त सदस्यों को इस मौके पर हार्दिक बधाई दी ।

Advertisement
Exit mobile version