Site icon रोजाना 24

पठानकोट में भारत बंद का लोगो ने किया पूरा समर्थन

 रोजाना24,पठानकोट(समीर गुप्ता) : जिला पठानकोट में विपक्ष द्वारा किसान बिल  2020  को लेकर आज भारत बंद का पूरा असर दिखाई दिया । जिले के विभिन्न व्यापारी संगठनों ने बंद की काल का पूर्ण रूप से समर्थन किया।

इस मौके पर विधायक पठानकोट अमित विज ने किसानों के समर्थन में गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया । उन्होंने इस मौके पर केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसान संबंधी जारी किए गए नए कानून को बिना देरी किए तुरंत वापस लिया जाए।उन्होंने कहा कि इस बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केन्द्र सरकार चुप्पी साधे हुए है । नये किसान बिल का प्रतिकूल असर पंजाब और देश भर की मंडी खरीद सिस्टम पर पड़ेगा । इस नए  बिल में किसान के हित में कुछ भी नहीं है ।

विधायक विज ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से किसानों के साथ खड़े हैं और जब तक इस बिल को वापस नहीं लिया जाता है वह और उनकी पार्टी चैन से नहीं बैठेगी ।

Advertisement
Exit mobile version