Site icon रोजाना 24

राजकीय सम्मान के साथ हुआ पूर्व विस स्पीकर तुलसी राम शर्मा का अंतिम संस्कार ।

रोजाना24,चम्बा : पूर्व विस स्पीकर के निधन पर पूरा भरमौर   विस क्षेत्र गमगीन हो गया है। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर पहुंचाया गया। जहां रीति रिवाज के अनुसार क्रियाकर्म के बाद अन्तिम दर्शन के लिए उनकी देह को बाहर रखा गया।

इस दौरान विस के डिप्टी स्पीकर हंसराज,वन मंत्री राकेश पठानिया व विधायक जियालाल कपूर सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

पूर्व विस स्पीकर को राजकीय सम्मान देने के उद्देश्य से उनकी अंतिम यात्रा तिरंगे में निकाली गई । अंतिम संस्कार के अवसर पर वन मंत्री राकेश पठानिया भी मौजूद रह।इस दौरान पुलिस ने उनके अंतिम संस्कार पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।

Advertisement

उनके बड़े पुत्र हरिशरण शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार के दौरान भरमौर विस क्षेत्र के कोने-कोने से लोग पहुंचे हुए थे। लोगों की भारी भीड़ को पुलिस द्वारा कोविड -19 नियमों के तहत शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए कड़ी मश्क्कत पड़ी।

Exit mobile version