Site icon रोजाना 24

पूर्व विस स्पीकर तुलसी राम शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे विस उपाध्यक्ष व विधायक सहित कई लोग

रोजाना24,चम्बा : पूर्व विस स्पीकर पं.तुलसी राम शर्मा का गत रात निधन हो गया। कांगड़ा जिला के निजि अस्पताल में मृत्यु के बाद उनकी पार्थिव देह को उनके पतृक गृह भरमौर लाया गया है।

अंतिम यात्रा क्रियाकर्म के दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इस दौरान विस उपाध्यक्ष हंसराज व विधायक जियालाल कपूर सहित कई लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दे रहे हैं ।

थोड़ी देर में उनके अंतिम संस्कार के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी। पूर्व विस स्पीकर तुलसी राम की मृत्यु को शोक पर भरमौर का बाजार भी बंद रखा गया है।

Advertisement
Exit mobile version