Site icon रोजाना 24

शोक समाचार : स्वर्ग सिधार गए पूर्व विस अध्यक्ष पं तुलसी राम शर्मा

रोजाना24,चम्बा : हिमचल प्रदेश के पूर्व विस अध्यक्ष पं तुलसी राम शर्मा का आज रात स्वर्गवास हो गया। वे 76 वर्ष के थे।आज रात ग्यारह बजे उन्होंने कांगड़ा के एक अस्पताल में अन्तिम सांस ली।

राजनीति के क्षेत्र में तीन दशक देने वाले तुलसी राम शर्मा का स्वास्थ्य पिछले कुछ माह से गिर रहा था। उनकी पार्थिव देह को उनके भरमौर स्थित आवास में लाया जाएगा।

लोगों को कृषि व आत्मनिर्भर बनाने की पैरवी करने वाले वरिष्ठ राजनेता का निधन उनके पदचिन्हों पर चलने वाले लोगों  के लिए बड़ी क्षति है ।

Advertisement
Exit mobile version