Site icon रोजाना 24

दीपावली व बाल दिवस पर बच्चों ने बनाई रंगोली

रोजाना24,चम्बा : चम्बा की छतराड़ी घाटी में दीपावली त्योहार  के साथ साथ बालदिवस भी मनाया गया। स्नोवैली छतराड़ी के सौजन्य से छतराड़ी गांव में बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजना किया गया।प्रतियोगिता में घाटी के बच्चों शिव शक्ति मंदिर परिसर में रंगोली की मनमोहक आकृतियां उकेर कर सबका मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्नोवैली के अध्यक्ष एवं एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने कहा कि एक ओर दीपावली महापर्व की खुशी व इसी दिन बाल दिवस होने के कारण देशवासियों के लिए यह दिन ज्यादा महत्वपू्र्ण बन गया।उन्होंने कहा कि चौदह वर्ष के बनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में लोगों ने उनके स्वागत में घी के दीए जलाए थे। इस लिए यह दिन पर्व आज दीपावली के त्योहार से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि देश को रामराज्य बनाने के लिए लोगों को भगवान राम के आदर्शों को अपनाना होगा ।

अविनाश शर्मा ने कहा कि 14 नवम्बर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।हर वर्ष बच्चे विद्यालयों में ही बाल दिवस पर मंनोरंजक गतिविधियों के साथ इसे मनाते रहे हैं लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद हैं। इसलिए बच्चों के मनोरंजन व उनकी रचनात्मकता को निखारने के लिए स्नोवैली छतराड़ी ने रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करने का फैसला लिया है।

Advertisement

 

पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए छतराड़ी में लोगों को ग्रीन दीपावली  मनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।चूंकि दीपावली व बाल दिवस दोनों एक साथ मनाए जा रहे हैं तो बच्चों के यहां रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा से रुबरू करवाया।

इस दौरान अविनाश शर्मा ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ईनाम देकर सम्मानित किया ।

Exit mobile version