Site icon रोजाना 24

पठानकोट में 24 सितंबर से शुरू होगा 7 दिवसीय रोज़गार मेला

रोजाना24,पठानकोट(समीर गुप्ता) ः पठानकोट में 24 सितंबर से शुरू होने वाले रोज़गार मेले में  युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कई जानी-मानी बहुराष्ट्रीय कंपनियां पहुंच रही हैं।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर पठानकोट संयम अग्रवाल ने बताया  कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन अधीन यह मेला आयोजित किया जा रहा है । यह रोज़गार मेला 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा ।उन्होंने बताया कि इस मेले मे जिले के होनहार युवाओ को बेहतर रोज़गार के सुनहरी मौके मिलेगे । इस रोजगार मेले में विशेष रूप से  इंजीनियरिंग और मैनजमेंट की डिग्री कर रहे और अनुभवी उम्मीदवार दोनों प्रकार के करियर हेतु बेहतर विकल्प उपलब्ध होगें।

डिप्टी कमिश्नर ने उम्मीद जताई कि इस रोजगार मेले के जरिए जिले के युवाओं को अपनी योग्यता साबित करनेे का एक अच्छा अवसर होगा ।

Advertisement
Exit mobile version