खबरें

कोविड-19 से बचाव के लिए साईकल रैली निकाल कर पहुंचे भरमौर

रोजाना24,चम्बा ः कोविड 19 जागरूकता अभियान को लिए निकाली साईकल रैली। चम्बा जिला मुख्यालय के संगठन द हिमालयन राईडर के सदस्यों ने आज चम्बा मुख्यालय से भरमौर तक एक साईकल  रैली निकाली। रैली सदस्यों के अनुसार वे आज सुबह 4ः30 बजे चम्बा से भरमौर के लिए निकले व दोपहर बाद भरमौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों की पालना करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। दल के सदस्यों ने चौरासी मंदिर में माथा टेकने के बाद रैली को वापिस चम्बा की ओर दिशा दी। इस दल में चम्बा के थाना प्रभारी सकीनी कपूर,अरविंद थापा,डाॅ मुनीष कूमार,प्रभात जमदागनी,अबीनंदन वशिष्ठ,मनीष औहरी,सचिन आनन्द,श्रेया वर्मा,अमित सिन्धू,गौरव शर्मा व विपुल शर्मा ने भागीदारी की।