Site icon रोजाना 24

सूंकू टपरी के पास फिर हुई वाहन दुर्घटना, बाल बाल बची जानें.

रोजाना24,चम्बा : वाहन दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात हो चुके सूंकू टपरी नामक स्थान के पास आज फिर हुई वाहन दुर्घटना हो गई.

दुर्घटना आज रात करीब नौ बजे हुई है जब धरवाला से भरमौर की ओर जा रहा सुमो वाहन व भरमौर मुख्यालय से पंजसेई की ओर जा रहे पिकअप वाहन में टक्कर हो गई.दुर्घटना में वाहनों को क्षति पहुंची है जबकि किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है.

गौरतलब है कि सूंकू टपरी नामक यह स्थल दुर्घटनाओं के लिए वर्षों से कुख्यात है.दुर्घटना में अगर कोई वाहन सड़क से नीचे लुढ़क जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी.दोनों वाहन व वाहन चालक भरमौर से ही सम्बंध रखते हैं.

Advertisement
Exit mobile version