Site icon रोजाना 24

पाॅवर कट ! पुखरी फीडर के तहत एक सितंबर को बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

रोजाना24,चम्बाः पुखरी फीडर के तहत 11 केवी विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव  के लिए  एक  सितंबर को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी ।

सहायक अभियंता कोटी रोशनलाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव  के लिए  गांव कोटी ,बेहड़ा, करोड़ी, पुखरी, 

हमल, सतवनी, भूमणी, कियाणी, राजनगर ,रूपणी, भंडार, साल, सिढकुंड और शक्तिदेरा में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे या कार्य समाप्ति तक विद्युत व्यवस्था  बाधित रहेगी ।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि मरम्मत और रखरखाव कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा । उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग  का आह्वान भी किया है ।

Exit mobile version