Site icon रोजाना 24

घर की दूसरी मंजिल से गिरे बालक की पीजीआई में मत्यु

रोजाना24,चम्बा : हिप्र के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के सतनाला गांव में 6 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई है.

प्राप्त जानकारी अनुसार अरू पुत्र केवल सिंह निवासी गांव सतनाला ग्राम पंचायत उल्लांसा दो दिन पूर्व अपने घर की दूसरी मंजिल के दरवाजे से गिर कर घायल हो गया था.जिसे उपचार के लिए चम्बा,टांडा व पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया लेकिन अरू को बचाया नहीं जा सका.गत शाम पीजीआई में उसकी मृत्यु हो गई.

गौरतलब है कि भरमौर उपमंडल में पिछले चार दिन में तीन गम्भीर दुर्घटनाएं घट चुकी हैं.

Advertisement
Exit mobile version