Site icon रोजाना 24

नदी में गिरे बालक को ढूंढने निकली टीम आज भी हुई निराश

रोजाना24,चम्बाः 27 अगस्त शाम को बुड्ढल नदी में गिरे आठ वर्षीय बालक की तलाश में निकला दल आज फिर निराश लौट आया.पुलिस,वाटर स्पोर्टस,पर्वतारोहण व स्थानीय लोगों का दल आज भी सारा दिन नदी के तटों व डैम में बालक की तलाश करते रहे लेकन शाम तक कोई सफलता हाथ न लगी.

सर्च अभियान में जुटे पुलिस थाना प्रभारी नीतिन चौहान ने कहा कि नदी व डैम के किनारे बरसाती घास व सिल्ट है.वहीं पानी का रंग भी गंदला होने के कारण बच्चे को खोजने में मुश्किलें आ रही हैं.उन्होंने कहा कि अभियान दल अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहा है.

उधर पुल से नदी में गिरे निवेश के मिलने से परिवार बेहाल हो रहा है.एक एक बीतता पल उसके जीवित होने की सम्भावना को क्षीण करता महसूस हो रहा है.

Advertisement
Exit mobile version