Site icon रोजाना 24

भरमौर में बरामदे से गिरकर घायल हुआ सलूणी का कामगार,हालत गम्भीर

रोजाना24,चम्बाः चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में आज सुबह ही एक हादसा सामने आया है जिसमें सलूणी उपमंडल का एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार भरमौर मुख्यालय में ठेकेदार के पास काम कर रहा सलूणी का धर्म चंद गत शाम अपने जान पहचान के व्यक्ति के साथ ग्राम पंचायत प्रंघाला गया था।जहां रात के वक्त वह शौच के लिए उठा तो अनजान घर होने के कारण वह दूसरी मंजिल के बरामदे से नीचे आंगन में जा गिरा।इससे भी बुरी बात यह रही कि इस दुर्घटना का पता रात को न चल सका। सुबह जब आंगन में गिरे धर्म चंद का पता चला तब जाकर उसे अस्पताल ले जाया गया। घायल की हालत गम्भीर बनी हुई है।

उधर इस बारे में खंड चिकिल्सा अधिकारी डाॅ अंकित शर्मा का कहना है कि उक्त व्यक्ति के सिर में घम्भीर चोट आने का कारण उसे क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा रैफर क्या गया है ।

Advertisement
Exit mobile version