Site icon रोजाना 24

इन भालुओं से बचाओ सरकार,फसल,मवेशी व इनसान सब हैं इसके खतरे में

रोजाना24,चम्बा : भरमौर क्षेत्र में इन दिनों भालुओं ने खूब आतंक मचा रखा है.कभी लोगों पर तो कभी मवेशियों पर हमले कर रहे हैं.फसलों को किए जा रहे नुक्सान को तो लोग नजरंदाज ही कर देते हैं.

ताजा मामला गत रात का है जब ग्राम पंचायत खणी के खलैली गांव के किशोरी लाल की गाय पर भालू ने हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया.गाय उस वक्त घर के बाहर खलिहान में थी.

ताजा घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बार बार आग्रह करने के बावजूद विभाग द्वार भालुओं के रिहायशी क्षेत्र में हस्ताक्षेप को रोका नहीं जा रहा जिस कारण पशुधन,फसलों के साथ साथ इनसानी जिन्दगी भी खतरे में आ गई है.

Advertisement

पशु चिकित्सालय खणी के पशु चिकित्सक ने घायल गाय का उपचार किया है.

Exit mobile version