Site icon रोजाना 24

नागालैंड से लौटा भरमौर निवासी निकला कोरोना पॉजीटिव

रोजाना24,चम्बा : भरमौर में आज फिर एक कोविड -19 पॉजिटिव मामला सामने आया है.संक्रमित व्यक्ति ग्राम पंचायत भरमौर के गोआ गांव का 42 वर्षीय निवासी है जो कि 22 अगस्त को नागालैंड से भरमौर पहुंचा था.उक्त व्यक्ति 19 अगस्त को नागालैंड से ट्रेन द्वारा पठानकोट पहुंचा था.जहां से एक ऑटो रिक्शा से जसूर पहुंचा था.जसूर से रजिन्दरा बस द्वारा चम्बा व वहां से न्यू प्रेम बस से भरमौर पहुंचा है.

खंड चिकित्सा अधिकारी अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति ने चम्बा में ही कोविड जांच करवाई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है.उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण के लक्षण नहीं हैं.विभाग की टीम संक्रमित व्यक्ति के घर जांच के लिए रवाना हो गई है.

उन्होंने कहा कि जिन बसों के माध्यम से यह व्यक्ति भरमौर व चम्बा तक पहुंचा उसके सहयात्री अपने क्षेत्र की आशा वर्कर,पंचायत सचिव,प्रधान या अस्पताल में सम्पर्क करें.

Advertisement
Exit mobile version