Site icon रोजाना 24

फिर से लगेंगे पावर कट

रोज़ाना24, चम्बा  : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड़ लिमटेड द्वारा करियाँ – गरोला 33 केवी विद्युत लाइन की  मुरम्मत  के लिए कल 18 अगस्त 2020 से पॉवर कट लेने का निर्णय लिया है।

कम्पनी के मुख्य अभियंता ने सूचना जारी करते हुए कहा है की 18 व 25 अगस्त, 01, 08 व 15 सितंबर 2020 को सुबह 09 बजे से सायं  06 बजे  तक पॉवर कट लिया जायेगा। पावर कट के कारण इस विद्युत् लाइन के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना पड़ेगा।

गौरतलब है कि विभाग गत वर्ष  से पावर कट लेकर राख – गरोला 33 केवी विद्युत् लाइन की  मुरम्मत करवा रहा है लेकिन इससे विकास खंड मेहला व भरमौर के उपभोक्ताओं  को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत् आधारित कार्यों मसलन साइबर कैफ़े, लोकमित्र केंदर, इलेक्ट्रॉनिक आधारित व्यवसाय, व सरकारी कार्यालयों में काम ठप्प पड़ने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। यही नहीं विभाग को स्वयं भी राजस्व घाटा उठाना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि  विभाग का कार्य अभी लम्बा खिचने वाला है ऐसे में उपभोक्ताओं को अभी और ज्यादा पावर कटों के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना पड़ सकता है।

Advertisement
Exit mobile version