Site icon रोजाना 24

वन विभाग की ओर से बनाया गया नेचर पार्क हुआ लोकार्पित

रोजाना२४,पठानकोट (समीर गुप्ता) : पठानकोट – सुजानपुर रोड़ पर क्राइस्ट दी किंग्स स्कूल के पास वन विभाग द्वारा तैयार किए गए प्राकृतिक पार्क का शुभारंभ किया गया ।

इस मौके पर उपस्थित वन मंडल अधिकारी संजीव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नेचर पार्क का सुजानपुर और साथ लगते इलाके के लोगों को बहुत फायदा पहुंचेगा , उन्होंने बताया कि इसके पहले वन विभाग द्वारा मलिकपुर नहर पर नेचर ट्रैक और पठानकोट डलहौजी रोड़ पर भी नेचर पार्क का निर्माण करवाया था । उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक पार्क में लोगों के बैठने के लिए बनाए गए बैंचों का निर्माण कार्य श्री श्री 1008  महामंडलेश्वर दिव्यानंद पुरी द्वारा करवाया गया है।पार्क उद्घाटन के दौरान गणमान्य लोगों ने पौधरोपण भी किया.

इस मौके डिप्टी कमिश्नर संयम अग्रवाल, एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना, वन विभाग के अधिकारी,महामंडलेश्वर दिव्यानंद पुरी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Advertisement
Exit mobile version