Site icon रोजाना 24

स्वतंत्रता दिवस पर 'आप' ने भी फहराया राष्ट्रीय ध्वज

रोजाना२४,पठानकोट (समीरगुप्ता) : आम आदमी पार्टी वॉलंटियर्स द्वारा ढांगू रोड़ पठानकोट स्थित कार्ययालय परिसर में  74 वां स्वतंत्रता दिवस सादगीपूर्ण अपितु गर्मजोशी के साथ मनाया । इस मौके पर पार्टी वर्कर्स में विशेष उर्जा का संचार देखने को मिला ।

‘आप’ के दफ्तर परिसर में झंडावंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गुरदियाल सिंह, सौरभ बहल , पुनीत ओहरी, सार्थक महाजन, दिनेश कुमार , सीमा देवी आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए ।

झंडावंदन के उपरान्त सौरभ बहल पूर्व हल्का इंचार्ज आम आदमी पार्टी पठानकोट ने शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें देश, राज्य हित में ईमानदार & सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए । चाहे हम विपक्ष में भी हो तब भी अच्छी नीतियों की प्रशंसा करनी चाहिए और यदि सत्ता पक्ष कोई अनुचित काम करता है तो उसकी खुल कर आलोचना करने का साहस भी हममें होना चाहिए ।

Advertisement
Exit mobile version