Site icon रोजाना 24

एनपीए को कम करना रहेगी पहली प्राथमिकता – मुकेश कुमार

रोजाना२४,पठानकोट(समीर गुप्ता) : पठानकोट डलहौजी रोड़ स्थित केनरा बैंक मेन ब्रान्च के चीफ मैनेजर मुकेश कुमार ने विशेष वार्ता के दौरान बताया कि ब्रान्च के पुराने एनपीए हुए लोन की रिकवरी और क्वालिटी कर्ज देना उनकी मुख्य वरीयता है ।

मुकेश कुमार ने हाल ही में बतौर चीफ मैनेजर मेन ब्रान्च में अपना चार्ज संभाला है । वह यहां जालंधर से ट्रांसफर होकर आए हैं। उन्होंने कहा कि बैंक का सारा स्टाफ एक टीम के रूप मे कार्यरत है और आने वाले समय में ब्रान्च निर्धारित किए गए लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त करेगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि किसी ग्राहक को बैंक सेे सम्बंधित कोई भी समस्या आ रही हो तो वह बिना संकोच कभी भी उन्हें मिल सकता है । इस दौरान उनके साथ सीनियर मैनेजर सुशील कुमार उपस्थित थे ।

Advertisement
Exit mobile version