Site icon रोजाना 24

विवाह बाद पहली बार ससुराल जा रही दुलहन की गहरी खाई में गिरने से मृत्यु.

रोजाना२४,चम्बा : आज दोपहर बाद करीब साढे चार बजे सुलाखर गांव से चन्हौता के जुवां गांव जा रही नवविवाहिता की रास्ते से गहरी खायी में गिरने से मृत्यु हो गई.

मृतका की पहचान सुष्मा पुत्री भीमसेन गांव सुलाखर के रूप में हुई है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत उलांसा के सुलाखर गांव की सुषमा का विवाह गत सात अगस्त को ग्राम पंचायत चन्हौता के जुवां गांव के राजेश कुमार के साथ हुआ था.गद्दी रीति रिवाज के अनुसार आज ‘हारफेरा’ रस्म के अनुसार वह पति व कुछ मायके  रिस्तेदारों के साथ विवाह के बाद पहली बार ससुराल जा रही थी.लेकिन ससुराल का रास्ता तो मौत के कुएँ समान मानो उसका ही इंतजार कर रहा था .ससुराल से कुछ दूरी पूर्व ही चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण पैदल मार्ग भी टूट चुका था.कदम कदम टिका टिका कर चलने के बावजूद बीच में संतुलन बिगड़ गया और वह करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी.सुषमा की मौक पर मृत्यु हो गई. जीवन के नये सफर पर निकली वो दुलहन ससुराल भी न पहुंच पाई.

Advertisement
Exit mobile version