Site icon रोजाना 24

रेलवे बोर्ड भवन का आयकर विभाग कार्यालय तथा एचपीयू का एमबीए विभाग आगामी आदेशों तक बंद

रोजाना24,शिमला : उपमण्डलाधिकारी शहरी मंजीत शर्मा ने आज यहां बताया कि रेलवे बोर्ड बिल्डिंग में आयकर विभाग का कार्यालय तथा हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय समरहिल का एमबीए विभाग आगामी आदेशों तक बंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के आज पाए गए पाॅजिटिव मामलों में से एक व्यक्ति रेलवे बोर्ड बिल्डिंग की आयकर विभाग में तथा एक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में कार्यरत है।

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर यह दोनों कार्यालय आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। उन्होंने इन दोनों कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने घर में क्वाॅरेंटाइन होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी इस दौरान घर से बाहर न निकलें, न ही बाजार आदि आए।

Advertisement

उन्होंने कोरोना संक्रमण के फैलाव से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करने के भी निर्देश दिए।

Exit mobile version